दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए इंटर-काॅलेज माइग्रेशन के माध्यम से काॅलेज बदलने का विकल्प दिया गया है। हालांकि, माइग्रेशन की सुविधा सभी छात्रों या सभी सेमेस्टर के लिए नहीं है। यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, इंटर-काॅलेज माइग्रेशन मुख्य रूप से तीसरे सेमेस्टर (3rd Semester) में ही किया जाता है। इसके लिए एक शर्त भी पूरी करनी होगी। डीयू ने नोटिस जारी करके इसकी जानकारी दी है। यहां माइग्रेशन के बारे में पूरी डिटेल दी जा रही है।
DU में केवल तीसरे सेमेस्टर में माइग्रेशन की सुविधा
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंटर-कॉलेज माइग्रेशन नियमों और ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जारी नोटिस के मुताबिक, UG लेवल पर माइग्रेशन तीसरे सेमेस्टर में किया जा सकता है। यानी छात्र पहले वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद दूसरे साल में प्रवेश के समय दूसरे DU कॉलेज में माइग्रेशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्र के पहले और दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होना जरूरी है।
इसके अलावा माइग्रेशन सीट की उपलब्धता और संबंधित कॉलेजों की सहमति पर निर्भर करता है। इसका मतलब यह है कि केवल आवेदन करने से कॉलेज बदल जाएगा। जिस कॉलेज में छात्र माइग्रेशन चाहता है, वहां सीट उपलब्ध होना और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार होना जरूरी है।
डीयू में माइग्रेशन के आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
अलग-अलग DU के कॉलेजों ने अपने स्तर पर इंटर-कॉलेज माइग्रेशन के लिए नोटिस जारी किए थे। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के साथ छात्र को अपने मौजूदा यानी पैरेंट कॉलेज से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) और पहले व दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट जमा करनी थी।
डीयू ने तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर-कॉलेज माइग्रेशन का अवसर दिया है। इसके लिए 9 अक्टूबर 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए छात्रों का पहले और दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होना और कोई बैकलॉग न होना अनिवार्य है।
स्टूडेंट्स को एक शर्त का रखना होगा ध्यान
माइग्रेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्र को अपने वर्तमान कॉलेज से NOC लेनी होती है। इसके अलावा जिस कॉलेज में माइग्रेशन मांगा जा रहा है, वहां सीट और संबंधित अधिकारियों की स्वीकृति भी जरूरी है। कई काॅलेजों ने माइग्रेशन के लिए आवेदन मांगे थे लेकिन स्टूडेंट्स को यह ध्यान में रखना है कि उनका कोई भी बैकलाॅग नहीं होना चाहिए। आवेदन करने से पहले एक बार संबंधित काॅलेज या दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें।

No comments:
Post a Comment