Breaking
Loading latest news from Mission Admission 2020...

Wednesday, April 15, 2026

सीबीएसई कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026, CBSE ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने के निर्देश जारी किए हैं

कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।


बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने का पहला चरण
👉 📅 16 अप्रैल 2026 (दोपहर से) शुरू होकर
👉 📅 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
वहीं, एलओसी जमा करने और शुल्क भुगतान का दूसरा चरण भी
👉 📅 16 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, तीसरे चरण में विलंब शुल्क के साथ
👉 📅 21 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक
एलओसी जमा करने और शुल्क भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा मई 2026 में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
📌 अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
यदि छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद:
उत्तर-पुस्तिका की फोटोकॉपी
वेरिफिकेशन
री-इवैल्यूएशन करवा सकते हैं।
कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र:
पूर्वी क्षेत्र: 5,481 छात्र
पश्चिमी क्षेत्र: 3,335 छात्र

Saturday, April 11, 2026

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटे मन का व्यक्ति हमेशा ईर्ष्या, कुंठा और हताशा के दौर से गुजरता है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटे मन का व्यक्ति हमेशा ईर्ष्या, कुंठा और हताशा के दौर से गुजरता है। उसके जीवन में सुख की प्राप्ति नहीं होती है। छोटेपन के व्यक्तित्व के आदमी के जीवन में आनंद की प्राप्ति नहीं होती। परम आनंद की बात तो बहुत दूर की है।  उन्होंने कहा कि आप अपना मन जितना बड़ा करते चले जाओगे खुशियां और सुख की मात्रा बढ़ती चली जाएगी, आनंद की मात्रा बढ़ती चली जाएगी। उन्होने कहा कि जितना मन बड़ा करोगे उतना ही परम आनंद पाओगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि परम आनंद की कोई मात्रा नहीं दर्शाई गई है। अगर जीवन में सुख प्राप्त करना चाहते हो, आनंद प्राप्त करना चाहते हो तो इस बात का बराबर ध्यान रखना की मन मे छोटापन मत आने दो। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी कहते थे कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता।

इंसान की जिंदगी बेहतर बनाने की जरूरत

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर बुद्धिमान लोग सिर्फ कमर्शियल फायदे के लिए विज्ञान की खोज और रिसर्च का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और विज्ञान का उपयोग इंसान की जिंदगी बेहतर बनाने की बजाय खुद के फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मदद से गंभीर बीमारियों  के उपचार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन कंपनी के मालिकों ने उन वैज्ञानिकों से सारे खोज संसाधन  उन लोगों को बेच दिया जो सुख साधन के सामग्री बनाते हैं। 

टेक्नोलॉजी पर राजनाथ सिंह की राय

राजनाथ सिंह ने कहा कि समस्या तब गंभीर होती है जब हम कमर्शियल को सामाजिक सरोकारों से ऊपर रख देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की जरूरत है कि टेक्नोलॉजी सिर्फ मार्केट की जरूरत की मांग से नहीं बल्कि मानवता की जरूरत के हिसाब से आगे बढ़नी चाहिए।



Friday, April 10, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले 26,000 से अधिक छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले 26,000 से अधिक छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

युवाओं की सफलता से देश छुएगा नई ऊंचाइयां

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को सिद्ध करने वाली सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की शैक्षणिक सफलता और नवाचार ही भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

शिक्षा बजट में ऐतिहासिक वृद्धि 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बजट को बढ़ाकर 19,326 करोड़ रुपये कर दिया है। इस निवेश से न केवल शिक्षण संस्थानों का बुनियादी ढांचा सुधरा है, बल्कि कक्षाओं को आधुनिक और तकनीक-आधारित (Smart Classrooms) बनाया गया है ताकि छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सके।

भविष्य की जरूरतों पर ध्यान

सीएम गुप्ता ने आगे कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य युवाओं की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुसार आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दिल्ली सरकार छात्रों के कौशल विकास और तकनीक आधारित अवसरों को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि और शिक्षाविद् भी मौजूद रहे।

Wednesday, April 8, 2026

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली, गोवा और गांधीनगर कैंपस के लिए आवेदन प्रकिया शुरू

 National Forensic Science University, Delhi, Gandhinagar & Goa, Admission Notification for Academic Session 2026-27


📅 Important Dates

🟢 Online Admission Start: 👉 9 अप्रैल 2026
🔴 Last Date (Expected / Indicative): 👉 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन �

Education iConnect

📌 Session: Academic Year 2026–27
👉 Admission प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होती है �

National Forensic Sciences University
🎓 Courses Details (मुख्य प्रोग्राम्स)
🔬 School of Forensic Science
M.Sc. Forensic Science
M.Sc. Forensic Biotechnology
M.Sc. Multimedia Forensics
B.Sc.–M.Sc. Forensic Science (Integrated)
M.Sc. Nanotechnology (Forensic)
💻 Cyber Security & Digital Forensics
M.Tech Cyber Security
M.Tech AI & Data Science
M.Sc. Cyber Security
M.Sc. Digital Forensics & Information Security
B.Tech–M.Tech (CSE – Cyber Security)
🧠 Behavioural & Psychological Forensics
M.Sc. Forensic Psychology
M.Sc. Neuropsychology
M.A. Criminology
M.A. Clinical Psychology
B.Sc. Criminology & Forensic Science
👮 Police Science & Security Studies
M.Sc. Homeland Security
M.A. Police & Security Studies
⚖️ Law, Forensic Justice & Policy
LL.B. (Hons.)
B.Sc.–LL.B. (Hons.)
BBA–LL.B. (Hons.)
LL.M. (Cyber Law / Criminal Law)
📊 Management Courses
MBA Forensic Accounting & Fraud Investigation
MBA Cyber Security Management
MBA Hospital & Healthcare Management
MBA Business Analytics
BBA–MBA (Integrated)
💊 Pharmacy & Medical Forensics
M.Pharm (Forensic Pharmacy)
M.Pharm (Pharmaceutical Quality Assurance)
M.Sc. Forensic Analytical Chemistry
M.Sc. Pharmaceutical Chemistry
M.Sc. Food Technology
🧪 Medico-Legal
M.Sc. Toxicology

📌 Important Highlights
🎯 Admission National level exams (CUET, CLAT, CAT, JEE, GATE आदि) के आधार पर होता है �
Legal School +1

🏫 Courses UG, PG, Integrated सभी स्तर पर उपलब्ध
🌍 Multiple campuses (Delhi, Gandhinagar, Goa, etc.)

अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिसिल वेबसाइट देखें:



इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को देशभर के 3.24 लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू विशिष्ट अतिथि रहे

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को देशभर के 3.24 लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू विशिष्ट अतिथि रहे। यह आयोजन इग्नू के मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुआ।उपराष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए इग्नू की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इग्नू ने देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाकर सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 1985 से इग्नू का सफर वास्तव में उल्लेखनीय रहा है। इसने कामकाजी व्यक्तियों, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों, आर्थिक रूप से वंचित शिक्षार्थियों और महिलाओं सहित सभी वर्गों को सीखने के अवसर प्रदान किए हैं।उन्होंने कहा कि इग्नू एक संस्था के रूप में शिक्षा प्रदान करने, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र की प्रगति में गहरी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इग्नू अब केवल ‘दूरस्थ शिक्षा प्रणाली’ नहीं रहा, बल्कि यह ‘सबसे नजदीकी शिक्षा प्रणाली’ बन गया है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा में विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह में 56 प्रतिशत स्नातक महिलाएं थीं, जबकि 61 प्रतिशत विद्यार्थी ग्रामीण भारत से और 58 प्रतिशत से अधिक वंचित वर्गों से जुड़े थे।शिक्षा में तकनीकी प्रगति का समर्थन करते हुए उन्होंने सभी को जवाबदेही और नैतिकता के साथ वैज्ञानिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान हमारी पीढ़ियों के सामाजिक उत्थान में सहायक है और हमारे देश को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने में मदद करता है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में छात्रों को पीएचडी डिग्री और स्वर्ण पदक भी प्रदान किए। 

समारोह के दौरान 17 ‘स्वयं प्रभा’ स्टूडियो, इग्नू प्रोफाइल 2026 और एक नया एलुमनाई पोर्टल भी लॉन्च किया गया। ये पहल डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने और देशभर के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पहुंचाने में सहायक होंगी। एलुमनाई पोर्टल के माध्यम से लगभग 53 लाख पूर्व छात्र एक मंच पर जुड़ सकेंगे। 

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से बदलती तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। 

इग्नू की कुलपति उमा कांजीलाल ने कहा कि विश्वविद्यालय हर वर्ग और आयु के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय भाषाओं और ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया।

Wednesday, April 1, 2026

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU), दिल्ली ऐडमिशन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ी

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU), दिल्ली ऐडमिशन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है 

📢 गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU)
🎓 Admission Notice 2026–27

सत्र 2026–27 के लिए UG, PG एवं Ph.D कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

🗓 महत्वपूर्ण तिथि:

👉 आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026

🌐 आवेदन के लिए वेबसाइट:
🔗 www.ipu.ac.in
🔗 ipu.admissions.nic.in

📌 महत्वपूर्ण जानकारी:
• सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
• प्रवेश National Level Tests, GGSIPU CET एवं Merit के आधार पर होगा
• कुछ पाठ्यक्रमों में CUET स्कोर मान्य, परंतु CET को प्राथमिकता दी जाएगी

• अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें

📲 QR Code स्कैन कर सीधे रजिस्ट्रेशन करें

📍 नोट: Appearing candidates भी आवेदन कर सकते हैं

📣 इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन करें!